बाल वैज्ञानिकों में वैज्ञानिक सोच से होगा राष्ट्र का विकास : अग्रवाल

Spread the love

श्री गुरूरामराय पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया विज्ञान महोत्सव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एससीईआरटी और समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में पदमपुर स्थित श्री गुरूरामराय पैरामेडिकल कॉलेज में डा. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। महोत्सव में जनपद के 15 विकासखंडों के 420 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
महोत्सव का आरंभ चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े इसरो के वैज्ञानिक दीपक कुमार अग्रवाल व कार्यक्रम सह संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अयाजुद्दीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इसरो वैज्ञानिक दीपक कुमार अग्रवाल ने बाल वैज्ञानिकों द्वार बनाए गए माडलों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में छात्रों द्वारा इस तरह का प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विज्ञान को समाज के हित के लिए उपयोग करने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र के विकास का आधार होती है। ऐसी सोच को छात्रों में विकसित करना एक विज्ञान शिक्षक का मूल कर्तव्य है। कार्यक्रम सह संयोजक व खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अयाजुद्दीन ने कहा कि आमजन को इस तरह के महोत्सवों के माध्यम से विज्ञान की उपयोगिता से परिचित कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान को आधुनिक काल मेें महोत्सव की तरह मनाना चाहिए। इस मौक पर स्थल संयोजक पैरा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल, भारत भूषण परमार, अजय जोशी, जिला समन्वयक सम्रग शिक्षा श्रीमती गरिमा व्यास, जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसांई, पीटीए अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा पौड़ी रीना रावत, डीएम रतूड़ी प्रधानाचार्य एसजीआरआर पदमपुर, सितांशु खुगशाल, संदीप बिष्ट, सत्यपाल सिंह सहित विकास खंडों के विज्ञान ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीना वशिष्ठ, पारितोष रावत, डॉ. जितेन्द्र नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *