कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

Spread the love

देहरादून(। डालनवाला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटर सवार पेट्रोप पंप कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के एक महीने बाद मामले में केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि हर्रावाला निवासी प्रतीक्षा शर्मा ने तहरीर दी। बताया कि उनके पिता हेमराज शर्मा (57 वर्ष) एस्ले हॉल स्थित अग्रवाल फिलिंग स्टेशन पर काम करते थे। बीती छह जनवरी की शाम वह ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डालनवाला में लक्ष्मी रोड, आईबीएम टॉवर के पास कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें एम्बुलेंस से दून अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने जब घटनास्थल के आसपास पूछताछ की तो स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगा कि टाटा हैरियर चालक ने हादसा किया। पुलिस ने बुधवार को कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *