सुबह की सैर पर निकले व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में सुबह की सैर के लिए निकले एक व्यक्ति पर तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार प्रखंड जयहरीखाल के सेंधीखाल निवासी वीरेंद्र सिंह रावत 60 वर्ष घमंडपुर में अपनी बेटी के घर आए हुए थे। मंगलवार को वह सुबह की सैर करने के लिए घमंडपुर के गुरू झंडा मंदिर की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से एक अज्ञात स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मारी दी। स्कूटी चालक चक्कर मारकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल वीरेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उन्होंने इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस फरार स्कूटी सवार की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *