स्कूटी सवार ने ठेली पर मारी टक्कर, खौलते तेल से महिला का चेहरा झुलसा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर सड़क किनारे ठेली पर एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला के चेहरे पर खौलता हुए तेल गिरने से वह झुलस गई। महिला का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गोविन्द नगर निवासी 50 वर्षीय शशि स्टेशन रोड पर ठेली लगाती है। ठेली में वह चाय पकोड़े बनाती है। अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी वह ठेली पर पकोड़े बना रही थी। इसी दौरान दोपहर को एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने ठेली को टक्कर मार दी। जिससे कड़ी का गर्म तेल शशि के चेहरा पर गिर गया और उसका चेहरा झुलस गया। उसे इलाज के लिए राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *