पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Spread the love

काशीपुर। बेकाबू पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इमरजेंसी एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर शाम नैनीताल के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के मालधन निवासी सुनील कुमार (33)पुत्र बहादुर राम अपने दोस्त मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम के साथ किसी काम से काशीपुर आया था। देर रात दोनों काम खत्म करके वापस घर जा रहे थे। प्रतापपुर के पास दोनों शौच के लिए रुके। इस बीच पीटे से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गएघ्। एंबुलेंस दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। मनोज कुमार को भर्ती कर लिया। मृतक सुनील कुमार की लगभग नौ साल पूर्व शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक बेटी एंजेल (7) और अर्णब (4) साल का है। पुलिस को आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *