टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, दो घायल

Spread the love

नई टिहरी। जाखणीधार टिपरी-जीरो ब्रिज सड़क मार्ग पर स्कूटी सवार के टैंकर की चपेट में आने मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। भागीरथी पुरम चौकी में तैनात कॉस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जाखणीधार टिपरी-जीरो ब्रिज मोटर मार्ग पर टिहरी बांध के कार्य में लगे एचसीसी कंपनी का पानी का टैंकर अचानक अनियत्रिंत हो गया जो सड़क के किनारे खड़े स्कूटी सवार से जा टकराया। टैंकर स्कूटी सवार किशन सिंह (26) पुत्र मोहन सिंह निवासी डूंगरी पोस्ट बनौली जिला चमोली को स्कूटी सहित घसीटते हुये करीब 20 मीटर आगे ले गया, जिसे उक्त व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया स्कूटी सवार इस दौरान मोहित शर्मा (30) तथा लाल सिंह (55) से बातचीत कर रहा था। दुर्घटना में मोहित और लाल सिंह को भी चोट आई है। दोनों को टीएचडीसी स्थित अस्पताल भागीरथी पुरम में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल बौराड़ी भिजवाया। बताया तीनों लोग टिहरी बांध के फेस दो के कार्य में लगी एचसीसी कंपनी से अनुबंधित एक कंपनी में कार्य करते है। टैंकर चालक कीर्तिराम निवासी भटकंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *