स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोपी को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि स्थानीय निवासी सीताराम बहुगुणा ने बीते 23 नवम्बर को कोतवाली में एसबीआई श्रीनगर के समीप से स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलान्स एवं सीसीटीवी कैमरों की मदद से विनय कुमार उर्फ बाबा पुत्र कृष्णा विनायक नगर, 5 क्रास सरकारी अस्पताल, बंगलौर को आदी बद्री मन्दिर के पास कर्णप्रयाग से चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसांई ने बताया कि युवक ने आरोप को कबूल करते हुए कहा कि शाम होने के चलते गाड़ी न मिलने के कारण स्कूटी चोरी को घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई, उपनिरीक्षक रणवीर रमोला, कमल सिंह रावत शामिल थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *