मानव जीवन में स्काउट गाइड का बड़ा महत्व है

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जनपदीय भारत स्काउट गाइड तृतीय जांच सोपान रैली राजकीय इंटर कॉलेज बैंजरो में सम्पन्न हुई। तीन दिवसीय रैली में थलीसैंण, बीरोंखाल, नैनीडांडा और पोखड़ा ब्लॉक के 133 स्काउट और 79 गाइड छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मानव जीवन में स्काउट गाइड का बड़ा महत्व है।
उक्त तीन दिवसीय जांच परीक्षा में स्काउट गाइड संबंधी विभिन्न विधाओं जैसे टोली की जानकारी, स्वास्थ्य के नियम, बीपी-6 गांठ बंधन, हाथों व सीटी के संकेत, प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान, पायनियरिंग, अनुमान लगाना, दक्षता पदक, टैंट निर्माण आदि विषय पर परीक्षा ली गई। इसमें उत्तीर्ण स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राएं राज्य पुरस्कार के लिए अर्ह होंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य रा.इ.का. बैंजरो हुकम सिंह, अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक सचिव प्रदीप सिंह, अरुण कुमार, चंद्रमोहन नेगी, श्रीमती मीनाक्षी ध्यानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *