10 लाख की स्मैक के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। पुलिस ने एक कबाड़ी के पास से 105 ग्राम स्मैक पकड़ी है। स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी जा रही है। तस्कर की स्मैक को पर्वतीय इलाकों में सप्लाई की योजना थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार को थाना बिनावर जिला बदायुं निवासी सग्गन पिठ्ठू बैग लेकर जीएसटी भवन कैनाल रोड से जा रहा था। संदिग्ध हालत में दिखने पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने दौड़ लगा दी। पुलिस ने कुछ दूरी पर उसको दबोच लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से एक इलेक्ट्रानिक तराजू व 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी सग्गन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *