एसडीएम व तहसीलदार ने किया निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे भवन निर्माण सौंदर्यीकरण के कार्य का एसडीएम व तहसीलदार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में कई कमियां मिलीं। जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी किसी हाल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इस पर एसडीएम सैनी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारियों को सोमवार को अपने दफ्तर बुलाया है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने की अवधि के बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे लोगों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता बनाए रखें। उन्होंने निरीक्षण में मिली कमियों को भी तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *