मुनस्यारी जीआईसी की छत टपकने पर एसडीएम नाराज

Spread the love

पिथौरागढ़। शहीद त्रिलोक सिंह पांगती राजकीय इंटर कालेज का एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की छत टपकने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 1 करोड़ से सुधारीकरण के बावजूद छत टपकने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा है।
शनिवार को उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने जीआईसी मुनस्यारी का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में हाल ही में किए गये सुधारीकरण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाई। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों से इसकी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि छत टपक रही है।उपजिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता खराब होने के बावजूद हैंडओवर की कार्रवाई कैसे की गई। इसका उन्होंने जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *