बाजपुर में एसडीएम-सीओ ने ली व्यापारियों की बैठक

Spread the love

काशीपुर। एसडीएम और सीओ ने दीपावली को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पटाखा बाजार लगाने वाले व्यापारियों और सर्राफा व्यापारियों को सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।
सोमवार को राकेश तिवारी और सीओ भूपेंद्र भंडारी ने कोतवाली परिसर में पटाखा और सर्राफा व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी दुरुस्त करने और पटाखा बेचने वाले व्यापारियों को सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए। सीओ भंडारी ने कहा कि अग्निशमन विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। लेकिन व्यापारियों को अपनी व्यवस्थायें स्वयं भी करनी चाहिए। ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना को होने से रोका जा सके। वहीं, एसडीएम तिवारी ने बताया कि पार्किंग की समस्या को लेकर व्यापारियों द्वारा कुछ सुझाव दिए गए हैं। जिस पर विचार किया जा रहा है। जिसके बाद जल्द ही निर्णय लेकर पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया जाएगा। कहा कि इस बार भी पटाखा बाजार साप्ताहिक हाट बाजार वाली भूमि ब्लक के सामने ही लगना तय हुआ है। यहां कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई विक्रम धामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश खुल्लर, ललित कोछड़ वायटी, सह स्वरूप भारती, जसविंदर सिंह जस्सी, बलवीर सिंह साबू,ाषभ सिंघल, अंकुर अग्रवाल, विकास गुप्ता, प्रिंस बंसल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *