एसडीएम को होटल व सस्ता गल्ला की दुकान में मिली अनियमितता, पेट्रोल पम्प में नमी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने सोमवार देर सांय को पौड़ी नगर में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने धारा रोड़ में दो किराने की दुकान, लोअर बाजार में एक दुकान तथा धारा रोड़ में शिवम होटल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिवम होटल में मिठाई, खानपान के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई। इसके अलावा उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी व पूर्ति निरीक्षक शैलद्र बडोला की संयुक्त टीम ने देवप्रयाग रोड स्थित सस्ते गल्ले की दुकान व शाह फिलिंग पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। जहां अनियमितता पाई गई। पेट्रोल पंप में नमी परीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के टैंक में नमी पाई गयी वहीं सस्ता गल्ला की दुकान में गंदगी पाई गई और रेट लिस्ट न होने व स्टाक पंजिका अपडेट नहीं थी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति करने हेतू पूर्ति विभाग को निर्देश दिये।
शिवम होटल के निरीक्षण के दौरान वहां खाद्य सामाग्री गंदी बिखरी पाई गयी तथा उन्हें ढका नहीं गया था। साथ ही होटल में बासी आटा गूंथा हुआ पाया गया व कढ़ाई में तेल भी खुला पाया गया। उसी तेल को बार-बार खाने में उपयोग करने पर शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उपजिलाधिकारी ने होटल व्यवसायी को सख्त निर्देश दिये कि होटल में साफ-सफाई के अलावा बासी आटा, तेल, मिठाई का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि दिये गये निर्देशों का उल्लघंन करते हुए दुबारा पाया जाता है तो भारी जुर्माना तथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उपजिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के साथ ही इलैक्ट्रानिक तोल व बाट-माप का समय-समय पर सत्यापन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी व पूर्ति निरीक्षक शैलद्र बडोला की संयुक्त टीम ने देवप्रयाग रोड स्थित सस्ते गल्ले की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में अत्यधिक सीलन पाई गई जिससे खाद्य सामाग्री खराब होने एवं फफूंद लगने की संभावना व्यक्त गयी। साथ ही दुकान में साफ-सफाई नहीं होने, अत्यधिक गंदगी तथा शटर बंद होना पाया गया। इसके साथ ही दुकान में रेट लिस्ट न होने व स्टाक पंजिका अपडेट नही पाये जाने के कारण उपजिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति करने हेतू पूर्ति विभाग को निर्देश दिये। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी सदर के नेतत्व में राजस्व विभाग व पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने देवप्रयाग रोड़ स्थित शाह फिलिंग पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फिल्टर पेपर जांच, नमी की जांच व डेंसिटी की जांच की गयी। नमी परीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के टैंक में नमी पाई गयी जिस संबंध में इंडियन आयल के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं शौचालय में विशेष सफाई हेतु तथा प्रदूषण जांच केंद्र को चालू करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *