एसडीएम ने यात्रा के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

Spread the love

टिहरी। एसडीएम घनसाली ने चारधाम यात्रा को सफल संचालन को लेकर तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ की। एसडीएम ने यात्रा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों से सुझाव भी लिये गये।
घनसाली एसडीएम केएन गोस्वामी ने नगर पंचायत, पीएमजीएसवाई, लोनिवि, पेयजल निगम, जल संस्थान, विद्युत, वन विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुये कहा कि घनसाली एवं बालगंगा तहसील चारधाम यात्रा का केंद्र बिंदु है, साथ ही यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से भी अति संवेदनशील है, इसलिए सतर्कता के साथ यात्रा के कुशल संचालन की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाय। कहा चारधाम यात्रा तीन मई से प्रारम्भ हो रही है, जिसके दृष्टिगत् देश-विदेश से श्रद्घालुओं का तहसील क्षेत्रान्तर्गत में आवागमन पूरे यात्रा सीजन में बना रहेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नालियों, नारदाने, क्रस ड्रेनेज की साफ-सफाई करने को कहा, ताकि पानी और मलबा सड़कों पर न बहे। एसडीएम ने यात्रा मार्गों की साफ सफाई, दवा का छिड़काव, प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगने,पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने,श्रद्घालुओं के साथ कुशल व्यवहार आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यात्रियों के ठहरने के लिए मार्गों पर इंटर कलेज एवं डिग्री कलेजों में व्यवस्था किए जाने को भी कहा। बैठक में ईई अभिषेक वर्मा,तहसीलदार महेश शाह,थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान,ईओ हरेंद्र सिंह, अनिल रतूड़ी, आशीष नौटियाल, हरीश थपलियाल, दिनेश नाथ,गौरव सिंह, प्रकाश गोसाई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *