एसडीएम ने किया दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला पौड़ी गढ़वाल की नगर इकाई श्रीनगर ने शुक्रवार को नगर में सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्दघाटन उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह एवं सक्षम के प्रान्त अध्यक्ष ललित पंत ने संयुक्त रूप से किया।
श्रीनगर रामलीला मैदान के निकट खुले सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र के उदघाटन के दौरान एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा कि सक्षम के माध्यम से श्रीनगर क्षेत्र के दिव्यांगजनो को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को दिव्यांगजनो तक पहुंचा कर लाभन्वित कराया जायेगा। प्रान्त अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि सक्षम की प्रान्त सह महिला प्रमुख पिंकी बिष्ट ने श्रीनगर में सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र खोलकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के मन में सेवा का भाव हो तो समाज का सहयोग भी प्राप्त होता है। इस मौके पर प्रान्त सचिव कपिल रतूड़ी, युवा प्रमुख प्रदीप सैनी, प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ. प्रमोद उनियाल, जिला एडवोकेसी प्रमुख सुधीर उनियाल, लखपत सिंह भंडारी, रघुनाथ रमोला, गिरीश पैन्यूली, राधा देवी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *