एसडीएम ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण

Spread the love

बागेश्वर। उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को डिग्री कॉलेज में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी मरीज को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और दवा उपलब्ध है। उन्होंने अस्पताल में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि उनकी टीम होम आईसोशलन में रह रहे लोगों से भी संपर्क कर रही है। निजी स्तर पर भी मोबाइल संवाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों कई गांवों से कोरोना संक्रमितों की सूचना मिल रही है। उन्होंने ऐसे गांवों में शामिल जौलकांडे आदि का निरीक्षण भी किया है। लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के साथ मास्क का भी इस्तेमाल करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *