एसडीएम कफल्टिया बने चम्पावत विस के आरओ

Spread the love

चम्पावत। जिला निर्वाचन विभाग ने विस चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। चम्पावत की दोनों विधानसभाओं के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी गई है। दोनों विधानसभाओं में एक-एक आरओ और तीन-तीन एआरओ की तैनाती की गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा ने बताया कि चम्पावत विधानसभा के लिए टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को आरओ बनाया गया है। जबकि चम्पावत की तहसीलदार ज्योति धपवाल, टनकपुर की तहसीलदार पिंकी आर्या और चम्पावत के खंड विकास अधिकारी केके पांडेय को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट विधान सभा के लिए लोहाघाट के एसडीएम केएन गोस्वाम को आरओ बनाया गया है। लोहाघाट के तहसीलदार विजय गोस्वामी, बाराकोट के खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रताप कुशवाहा और भूमि सुधार एवं संरक्षण अधिकारी हिमांशु जोशी को एआरओ बनाया गया है। दोनों आरओ और सभी छह एआरओ विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन समेत तमाम अन्य चुनावी प्रक्रियाओं का संचालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *