एसडीएम ने सुनीं राइस मिलर्स एवं किसानों की समस्यायें

Spread the love

-कांटों पर सबसे पहले स्थानीय किसानों का धान तौला जाए
काशीपुर(आरएनएस)। धान खरीद को लेकर राइस मिलर्स एवं किसानों की बैठक में एसडीएम ने समस्यायें सुनीं। अफसरों को इनते निस्तारण के निर्देश दिए। किसानों ने तौल के दौरान होने वाली गड़बड़ी के बारे में बताया। साथ ही कांटों पर स्थानीय किसानों का धान पहले तौलने की मांग की। गुरुवार को ब्लक सभागार में एसडीएम गौरव चटवाल ने बैठक बुलाई। इसमें भाकियू के सदस्यों ने तौल कांटे बढ़ाने की मांग की। शीतल बड़वाल ने कहा कि सेंटर पर किसान बारीक धान डालता है तो उसे मोटे धान की पर्ची दी जाती है। उसे बारीक धान की पर्ची दी जाए। धान गीला होने पर सेंटर से किसान को वापस न किया जाए। उसके धान को सुखाने की व्यवस्था की जाए। जगजीत भुल्लर ने कहा कि धान में मानक के बाद जितनी नमी होती है, उसे उतना ही काटा जाए। कहा कि सरकारी तौल कांटों पर सेंटर कर्मी हठधर्मिता करते हैं। तौल पूरी न होने की दशा में उन पर कार्रवाई की जाए। कांटों पर सबसे पहले स्थानीय लोगों का धान तौला जाए। यूपी से लाया गए धान को जब्त कर लिया जाए। युवा ब्लक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने कच्ची आढ़त की तौल शीघ्र शुरू कराने, किसानों को उनके धान का मूल्य का भुगतान 48 घंटे में उनके खातों में डालने, क्रय केद्रों पर किसानों के पीने के पानी, विश्राम की व्यवस्था कराने की मांग की। राइस मिलों का रुका भुगतान दिलाने की मांग की। एसडीएम ने अफसरों को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द ही कच्चे आढ़ती किसानों का धान तौलेंगे। उनकी प्रदेश स्तरीय वार्ता चल रही है। उन्होंने किसानों से सेंटरों का मुआयना करने को कहा। खामी मिलने पर एसएमओ को बताने को कहा। विधायक आदेश चौहान ने किसान एवं मिलर्स से आपसी तालमेल से काम करने को कहा। राइस मिलर्स एसोसिए अध्यक्ष मनोज कांबोज ने बताया कि कुछ मांगों को लेकर प्रांतीय राइस मिलर्स एसो़क की प्रदेश स्तर पर वार्ता चल रही है। हड़ताल समाप्त होने पर कच्ची आढ़त की तौल शुरू कर दी जाएगी। बैठक में हेम जोशी, कौशल कुमार, मनोज कांबोज, प्रेम सहोता, दीदार सिंह, जगीर सिंह, किशन सिंह, मोहसिन, फखरुद्दीन, सचिन, राहेमीन, हेमराज सिंह, सुशील अग्रवाल, नदीम अहमद, शैलेंद्र माहरा, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *