एसडीएम और जिला पर्यटन अधिकारी ने किया स्वास्थ्य विभाग के चेक पोस्ट का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के यमकेश्वर तहसील अन्तर्गत गरूड चट्टी, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला आदि क्षेत्रों में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए उपजिलाधिकारी यमकेश्वर संदीप कुमार व जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने संयुक्त निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपजिलाधिकारी व जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने गरूड चट्टी में स्थापित स्वस्थ्य विभाग की चेक पोस्ट का अवलोकन करते हुए बाहर से आ रहे लोगों की आरटी पीसीआर टेस्ट हेतु सैंपलिंग की जानकारी ली। साथ ही उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि आने वाले लोगों की सैंपलिंग अनिवार्य रूप से लेते हुए, उनका पता आदि तथा टे्रवलिंग हिस्ट्री भी रजिस्टर पर दर्ज करेंगे। इसके उपरांत उन्होंने चिन्हित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। नीलकण्ठ, पर्यटक सुविधा केन्द्र, फूलचट्टी सहित नदी तटीय क्षेत्रों में राफ्टिंग स्थलों का निरीक्षण कर पर्यटकों एवं संचालकों, व्यवसायियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा। उन्होंने मास्क एवं सेनीटाइज एवं सामाजिक दूरी के अनुपालन करने को कहा। उपजिलाधिकारी ने जनपद में प्रवेश स्थलों पर तैनात अधिकारी एवं कार्मिक को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना आरटी पीसीआर जांच एवं सैंपलिंग के प्रवेश न कर पाये। सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु जागरूक भी करें। इस अवसर पर प्रबंधक गढ़वाल मंडल सत्यपाल सिंह विष्ट सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *