जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने को लेकर उपजिलाधिकारी दीपक रामचंद्र शेट ने कोट ब्लाक का निरीक्षण कर पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट का भी निरीक्षण करते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया और निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के प्रति सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के लिये सभी स्तरों पर समन्वय और सतर्कता बेहद जरूरी है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।