जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आपदा से क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों को लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गब्र्याल ने कहा कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही क्षति का मूल्यांकन तैयार किया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि महीने में दो बार संबंधित अधिकारियों के साथ आपदा उपरांत आवश्यकताओं का मूल्यांकन (पीडीएनए) की बैठक ले। एडीएम ने कहा कि जिन परिसंपत्तियों को दैवीय आपदा के दौरान क्षति पहुंची है, उनकी रिपोर्ट तहसील या जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में दर्ज कराई जाएं और जियो टैग फोटोग्राफ्स अनिवार्य रूप से दी जाए। कहा कि बजट मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।