पुरोला में एसडीएम करेंगे जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा

Spread the love

उत्तरकाशी। जल जीवन मिशन की समीक्षा में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कागजी खानापूर्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम को जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल संस्थान पुरोला की प्रगति पर डीएम ने नाराज होकर एसडीएम पुरोला को विभागीय कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण कर सुधार लाने को कहा। सोमवार को समीक्षा बैठक में सामने आया कि जिले के कई गांवों में अब तक विभाग ने टेंडर आमंत्रित करने के बाद भी काम शुरू नहीं किया है। साथ ही कई गांवों में पेयजल योजना को धरातल पर उतारने के लिए अब तक टेंडर तक नहीं किए थे। जहां काम हुआ भी है, वहां कई जगहों पर नलों में पानी तक नहीं आ रहा है। अधिकारियों से जवाब मांगने के बाद डीएम ने कार्यशाली में सुधार लाते हुए मिशन के कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि ग्रामीणों की पेयजल समस्याओं को गंभीरता से लें। उन्होंने सालरा मोरी में पुन: सर्वे कर योजना की डीपीआर तैयार करने को कहा। जिलाधिकारी ने गंगाड मोरी तथा मोरगी चिन्यालीसौड़ में पेयजल कार्यों में तेजी लाने के लिए शीघ्र निविदाएं आमंत्रित करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता जल जीवन मोहम्मद मोसिन, जल संस्थान बीएस डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *