अधिक दाम पर बेची शराब तो होगी कार्रवाई : एसडीएम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व आबकारी विभाग की ओर से शनिवार शाम को कोटद्वार में अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने दुकान में रखे पंजिकाओं का अवलोकन किया और निर्धारित मूल्य पर ही शराब बेचने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी ठेका संचालक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन रोड, मंडी समिति व अन्य अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शराब के स्टॉक में अंतर पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा। जिस पर शराब विक्रेता ने बताया कि निरीक्षण से पूर्व शराब की बिक्री की गई थी, जिससे स्टॉक में अंतर आ रहा है। इस दौरान उन्होंने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि निर्धारित समय पर ही दुकान खोलें और बंद करें। इस अवसर पर आबकारी सिपाही मधुर सिंह, आनंद सिंह, वरिष्ठ सहायक वरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *