लापता लोगों की खोजबीन को डग स्क्वड की मदद लेगा एसडीआरएफ

Spread the love

देहरादून। भारी बरसात के बाद आपदा जैसे हालात में एसडीआरएफ का सर्च अपरेशन लगातार जारी है। देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश के चलते आई आपदा के बाद एसडीआरएफ की कई टीमों ने सर्च व रेस्क्यू अपरेशन सोमवार को भी जारी रखी। आपदा के 72 घंटे गुजर जाने के बाद भी अभी तक 14 लोग लापता हैं। आपदा के बाद में भारी मलबे के बीच जिंद्गी बचाने को एसडीआरएफ ने अपनी रणनीति को बदला है। एसडीआरएफ लापता लोगों की खोजबीन को डग स्क्वड की मदद लेगा। फोस की ओर से कई टीमों का गठन कर डग स्क्वड को तैनात किया गया है, ताकि लापता लोगों का पता चल सके।
मलबे के ढेर के बीच क्षतिग्रस्त मकान व मलबे में दबे मानव को सूंघ कर खोज निकालने की क्षमता रखने वाले इस खोजी दस्ते से सर्च अपरेशन को गति मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एसडीआरएफ के सर्च अपरेशन से लापता लोगों को खोजकर उनकी जिंद्गी बचाई जा सकेगी।
ये हैं टीम में शामिलरू
1़ उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में फ्लड टीम ढालवाला द्वारा सोडा सरौली क्षेत्र में सन्ग नदी में आपदा के दौरान लापता लोगों की सर्चिंग की जा रही है।
2़ इंस्पेक्टर अनिरुद्घ भंडारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा सरखेत में लापता लोगों के संबंध में सर्चिंग की जा रही है।
3़ भ्ब् पंकज घिल्डियाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा ग्वाड़ गांव में लापता व्यक्तियों के संबंध में सर्चिंग की जा रही है।
4़ भ्ब् त्रिभुवन सिंह के हमराह एसडीआरएफ टीम द्वारा कुमालड़ा चौकी से 2किमी आगे ,शिल्ली में लापता एक महिला की सर्चिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *