नदी में डूबा मैक्स चालक, तलाश जारी

Spread the love

नयार नदी में नहाने के लिए गया हुआ था युवक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार
सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत नयार नदी में नहाते समय एक मैक्स चालक डूब गया। देर शाम तक पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी रही। युवक क्षेत्र में मैक्स वाहन चलाने का काम करता था।
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है। घेरवा ग्राम कठवाणा निवासी मैक्स चालक संदीप 25वर्ष पुत्र इंद्र सिंह अपने दो दोस्तों से साथ सतपुली घूम रहा था। इस दौरान संदीप ने अपने दोस्तों से नदी में नहाने की बात कही। लेकिन, उसके दोस्तों ने नहाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद संदीप अकेले ही सतपुली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर बने पुल के नीचे नदी में नहाने के लिए चला गया। नहाने के दौरान अचानक संदीप पानी के तेज बाहव के साथ बहने लगा। पुल के ऊपर खड़े संदीप के दोस्तों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने नदी में संदीप की काफी तलाश की लेकिन, देर शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सतपुली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग में बने पुल के नीचे नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान संदीप अचानक डूबने लगा। पुल के ऊपर खड़े संदीप के दोस्तों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने संदीप की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना के बाद युवक के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *