व्यक्ति ने लगाई नदी में छलांग, खोजबीन जारी

Spread the love

चमोली। थराली में एक युवक ने अचानक ही पिंडर नदी में छलांग लगा दी है। सूचना पर प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खीजबीन शुरू कर दी। हालांकि प्रशासन ने एसडीआरएफ को भी बुला लिया है लेकिन अभी तक युवक का कुछ भी पता नहीं लग पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 42 वर्षीय संजय गुसाईं पुत्र हरचन सिंह गुसाईं निवासी ग्राम तुंगेशर थराली ने अज्ञात कारणों के चलते थराली स्थित पिंडर नदी पर बने पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस व प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ युवक की खोज शुरू कर दी, बाद में प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। अभी तक युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *