गांव से लेकर जंगल तक की खोज, नहीं मिला मासूम

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जनपद के दूरस्थ गांव बाड़ब में इन दिनों चिंता का माहौल है। गांव का चार साल का मासूम मयंक चार दिनों से लापता है और मंगलवार को भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। बीते शनिवार को मयंक अपनी मां के पीछे-पीछे जंगल की ओर निकला था और कुछ ही पलों में वह नजरों से ओझल हो गया। ग्रामीणों ने खेतों, पगडंडियों और जंगल के कोने-कोने को छान मारा मगर अभी तक मासूम का पता नहीं चला है। मां मनीषा देवी और पिता जयलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मयंक के न मिलने से आशंका है कि कहीं कोई जंगली जानवर तो उसे उठाकर नहीं ले गया। प्रशासन ने उसकी खोज में सर्च ऑपरेशन भी तेज किया हुआ है। अगस्त्यमुनि थाना से प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी बताया कि मंगलवार को गौचर से आई ट्रैकर टीम, कांस्टेबल डॉग हैंडलर अंकित और शेरा डॉग की मदद से करीब 800 मीटर तक के घने जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *