टौंस में बही छात्रा की खोजबीन को चला सर्च अभियान

उत्तरकाशी। मोरी मुख्यालय के पास टौंस नदी में बही जखोल इंटर कॉलेज 15 वर्षीय छात्रा निशा की खोजबीन में चौथे दिन सर्च भी अभियान चला। फिलहाल छात्रा का कोई पता नहीं चला है। बीते शनिवार सुबह जखोल इंटर कॉलेज की छात्रा निशा अपने किसी रिश्तेदार के यहां से होकर मोरी इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आ रही थी। उसके साथ उसी स्कूल की तीन अन्य छात्राएं भी साथ थी। चारों सहेलियां टौंस नदी की तरफ घूमने व पानी पीने के लिए निकली थी। इसी दौरान पत्थर के ऊपर से पैर फिसलने से निशा नदी के तेज बहाव में बह गई। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीमें टौंस नदी क्षेत्र में छात्रा की तलाश में जुटी हैं। मोरी थाना अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *