जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गुरूवार सांय से ही मौसम में परिर्वतन देख गया। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से एक बार मौसम में फिर से ठंडक का एहसास हुआ। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, हालांकि बारिश के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरुरतमंद लोग छाता लेकर घर से निकले।
कोटद्वार भाबर में पिछले काफी समय से बारिश न होने से गर्मी बढ़ती जा रही थी। लोग गर्मी से राहत के लिए पंखे और कूलर का सहारा ले रहे थे, लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में घने बादल के साथ-साथ बूंदा-बांदी बारिश होते रही। जिसके कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से आम, कटहल और मौसमी सब्जियों की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। वहीं बारिश के साथ तेज हवा चलने से आम के पेड़ों में लगे आम झड़ गए है। बता दें कि कई दिन से लगातार चटखती धूप खिलने से मौसम में गर्मी हो गई थी। कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेयजल से भी परहेज कर रहे हैं। गुरूवार की सांय आसमान में उमड़ घुमड़ कर बादल छा गए। शुक्रवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान जनजीवन थम गया। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। काश्तकार संदीप, देवेंद्र ने बताया कि बारिश मक्का, आम, कटहल सहित मौसमी सब्जियों की फसल के लिए बहुत ही लाभदायक है।