शिक्षिका से बैग झपटने का दूसरा आरोपी भी दबोचा

Spread the love

हरिद्वार। सरेराह शिक्षिका से बैग झपटने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को रानीपुर पुलिस ने दबोच लिया जबकि एक आरोपी को शिक्षिका ने अपने बेटे के साथ मिलकर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने सिडकुल में एक मोटरासाइकिल चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था, जो बरामद कर ली गई है। शिवालिक नगर क्षेत्र में घर लौट रही भेल के सेक्टर एक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका महेश्वरी शाह से एबीसीडी पार्क के पास बैग झपट लिया गया था। मोटरसाइकिल सवार दो युवक बैग झपटकर फरार होने में कामयाब रहे थे। बैग में मोबाइल फोन, स्कूल की मुहर, चाबियां, नकदी समेत अन्य दस्तावेज थे। रविवार को शिक्षिका ने बेटे के साथ मिलकर अचानक दिखाई दिए एक आरोपी आशु निवासी विष्णुलोक कालोनी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जबकि दूसरे आरोपी नहीं पकड़ में आ सका था। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि दूसरे आरोपी प्रिंस निवासी विष्णुलोक कालोनी को भी पकड़ लिया गया। जिसके कब्जे से मिली मोटरसाइकिल उसने सिडकुल क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *