श्रीनगर में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए दूसरी डोज लगनी शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद पौडी में 18 से 44 आयुवर्ग के लिए कोविड टीकाकरण एक बार फिर शुरु हो गया है। जनपद को इसके लिए 6 हजार डोज मिली हैं। वहीं इसी आयु वर्ग में श्रीनगर में दूसरी डोज लगनी शुरु हो गई है। श्रीनगर के लिए स्वास्थ्य विभाग को कोवेक्सीन की 24 सौ डोज मिली हैं। जनपद पौडी में एक बार फिर कोविड टीकाकरण अभियान शुरु हो गया है। जनपद को 18 से 44 आयुवर्ग के लिए 6 हजार डोज मिली हैं। जनपद में अब तक 18 से 44 आयुवर्ग के 25926 लोगों को टीका लग चुका है। जबकि इस आयुवर्ग में टीकाकरण का लक्ष्य 2 लाख 75 हजार का है। सीएमओ डाह. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीनगर में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोवेक्सीन की 6 हजार दूसरी डोज भी उपलब्ध हो गई है। सोमवार से यहां दूसरी डोज के पहले दिन 492 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ शर्मा ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक
आयु वर्ग में 87 फीसदी लोगों का टीकारण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *