श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब अलकनंदा वैली ने मंगलवार को सर्वाइकल कैंसर के बचाव को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में 50 छात्रों को सर्वाइकल कैंसर की सेकंड डोज लगाई गई। जिसकी प्रथम डोज 6 माह पूर्व छात्रों को लगाई गई थी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डा. शुभम बंगवाल ने अलकनंदा वाली रोटी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए सर्वाइकल कैंसर के बारे छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अर्जुन सिंह गुसाई, प्रेम बल्लभ नैथानी, नवल किशोर जोशी, धनेश उनियाल, कृपाल सिंह पटवाल सुनील बरगी, बलदेव बिष्ट, सतीश कालाजी, हरविंदर सिंह नेगी, डॉ. अनुजा, डा. नेहा, अनीता, राजकुमारी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)