कांग्रेस प्रदेश महासचिव खरोला ने किया बाढ़ प्रभावित स्थलों का जायजा

Spread the love

-क्षेत्रीय विधायक पर बाढ़ सुरक्षा कार्यो की अनदेखी का आरोप
ऋषिकेश। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बाढ़ प्रभावित स्थलों का जायजा जिया। उन्होंने विस अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक पर कई क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं करवाने का आरोप लगाया है।रविवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने श्यामपुर व अन्य जगहों में बाढ़ प्रभावित जगहों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बीते वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में चंद्रेश्वरनगर, मायाकुंड, त्रिवेणी घाट में जलस्तर बढ़ने से पानी घरों में घुस रहा है। वहीं श्यामपुर, खदरी, गौहरीमाफी सहित अन्य क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यहां कहीं भी सुरक्षा दीवार व अन्य कार्य नहीं किए गए हैं। क्षेत्रीय विधायक ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के नाम पर सिर्फ लोगों को भ्रमित किया है। श्यामपुर में पॉलिटेक्निक कालेज के चारों तरफ पानी है। गौरीमाफी गांव में बाढ़ का पानी प्रत्येक वर्ष की भांति खेतों में घुसने लगा है। यदि इसी तरह और वर्षा होती रही तो हरिपुर, भट्टोवाला , गुमानीवाला, साहबनगर, खदरी आदि ग्राम सभाओं में बाढ़ आने की संभावना है। कहा कि अगर इस वर्ष बाढ़ से लोगों को नुकसान हुआ तो क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पार्षद मधु मिश्रा, दीनदयाल राजभर, राजू गुप्ता, राजेश राजभर, सोनू पांडे, राजेंद्र गैरोला, विजयपाल रावत, दीपक धमांदा, अमन रतूड़ी, सुभाष जखमोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *