शूरवीर सिंह बने गढ़वाल सर्वोदय मंडल के सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गढ़वाल सर्वोदय मंडल की ओर से शूरवीर सिंह खेतवाल को संगठन का सचिव चुना गया है। यह निर्णय सोमवार को मंडल की ओर से आयोजित बैठक में लिया गया।
कालाबड़ में आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि आगामी 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय जमना लाल बजाज से सम्मानित मान सिंह रावत की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हंस फांउडेशन की संस्थापिका पूज्य मंगला माता को आमंत्रित किया जाएगा। शशिप्रभा रावत ने कहा कि सर्वधर्म समभाव व मानव मानव एक समान, एक ईश्वर की सब संतान गांधी का मूलमंत्र था। धर्मनिरपेक्षता हमारे संविधान का श्रृंगार है हमें दृढ़ता से संविधान का पालन करना चाहिए। सभा की अध्यक्षता वयोवृद्धा शशिप्रभा रावत व संचालन गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने किया। इस मौके पर डॉ. गीता रावत शाह, मंजू रावत, विनय किशोर रावत, सरोजनी कुकरेती, नेत्र सिंह रावत, विनोद चंद्र कुकरेती, उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *