सचिव ने किया लिफ्ट का शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सचिव शिक्षा, जनगणना विभाग एवं उत्तराखण्ड शासन एवं सचिव व आयुक्त राजस्व परिषद चन्द्रेश कुमार ने जिला कलेक्ट्रेट के भूतल में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए नवनिर्मित लिफ्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान सचिव ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एक दिव्यांगजन के साथ स्वंय भी लिफ्ट के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लिफ्ट की कार्यशीलता को जांचा परखा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सचिव के प्रयासों से ही पूर्व में जिलाधिकारी रहते हुए नये कलेक्ट्रेट का निर्माण संभव हो पाया था। इस अवसर पर सचिव ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा बनवाये गये कलेक्ट्रेट भवन की लिफ्ट का शुभारंभ का अवसर भी उन्हीं को मिल रहा है यह एक सुखद अहसास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *