सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण

Spread the love

नैनीताल। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर नैनीताल में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने सोमवार को विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट साथ बैठक की। साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 80 साल पूर्ण कर चुके बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव के दिन मतदान कराने व पोस्टल बैलट पेपर को निर्वाचन कार्यालय तक जमा करवाने के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने बताया कि नैनीताल विधानसभा में अब तक 189 लोगों ने पोस्टल बैलट द्वारा मतदान करने के लिए आवेदन भेजे थे, जिनको स्वीति भी दे दी गई है। चुनाव के दिन पोस्टल बैलट आवेदकों के घर-घर तक पहुंचाने का रूटमैप तैयार किया जा रहा है।
नैनीताल में तीन मडल व 2 पिंक चुनाव बूथ बनेंगेरू मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा नैनीताल में नर्सरी स्कूल, शैले हल, एसडीएल इंटर कलेज को मडल बूथ बनाया जाएगा। इसमें रैंप, सेल्फी प्वाइंट समेत विभिन्न प्रकार की सात सजावट रहेंगी। इसके अलावा शहर के नर्सरी स्कूल व भवाली लोक निर्माण विभाग बूथ को पिंक बूथ बनाया जाएगा, जहां पर केवल महिलाएं मतदान कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त नैनीताल में नर्सरी स्कूल व बेतालघाट में एक-एक दिव्यांग मतदान बूथ भी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *