धर्म निरपेक्षता हमारे संविधान का आभूषण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर गढ़वाल सर्वोदय मंडल के सचिव शूरवीर सिंह खेतवाल ने कहा कि सर्वधर्म समबाहु एवं धर्म निरपेक्षता हमारे संविधान का आभूषण है।
सोमवार को पदमपुर सुखरौ में आयोजित गोष्ठी में संजय फौजी सभासद नगर पालिका परिषद श्रीनगर गढ़वाल को डॉ. अंबेडकर नेशनल फैलोशिप अवार्ड 2021 के लिए चयनित करने पर खुशी व्यक्त की गई। भारत दलित साहित्य अकादमी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन सतीश कुमार ने किया। सभा में वयोवृद्ध साहित्यकार चक्रधर शर्मा कमलेश, संदीप आर्य, राजीव कुमार, प्रवेन्द्र सौडियाल, सुर्जी देवी, सरोज देवी, सपना आदि उपस्थित रहे।

फोटो-02
कैप्शन: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते संगठनों के सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *