संवेदनशील बूथों का सुरक्षा बलों ने निरीक्षण किया

Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद में विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को सुरक्षा बलों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को भी जागरूक किया। पुलिस, एसएसबी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने राजूहा ऐंचोली, राप्रावि धारीधमौड़, राप्रावि रावलगांव, जीआईसी गुरना, राप्रावि सेरा गोगना, राप्रावि सुन्तरापोखरी, राप्रावि कुकरौली, राप्रावि बमडोली, राप्रावि भण्डारीगांव, राप्रावि कमतोली, जीआईसी मसमोली, जीआईसी रसैपाटा, राप्रावि घसाड़, राप्रावि कापड़ीगांव आदि संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *