जमानत पर रिहा उपद्रवियों पर सुरक्षाबलों की निगाह

Spread the love

हल्द्वानी। 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट अतिक्रमण मामले में सुनाएगा फैसला पूर्व में हिंसा में शामिल रहे 23 लोगों की गतिविधियों पर नजर हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा में रेलवे भूमि मामले में फैसले से पहले सुरक्षा बलों की उन सभी 23 उपद्रवियों की गतिविधियों पर निगाह है, जिन्हें बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। हालांकि फैसले की तिथि टलने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। खुफिया तंत्र और पुलिस इनकी विशेष निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दस दिसंबर को अब सुप्रीम कोर्ट का वनभूलपुरा मामले में फैसला आ सकता है। इसके लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।
वनभूलपुरा में पीएसी के जवान पूर्व से ही तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पूर्व में हिंसा भड़काने में शामिल रहे 23 उपद्रवियों की विशेष निगरानी की जा रही है। इनकी गतिविधियों को परखा जा रहा है। ताकि फैसले से पहले किसी प्रकार से माहौल न बिगड़े। स्थानीय पुलिस को सुरक्षा से हटाया गया है जबकि पीएसी के जवान यहां तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नौ दिसंबर को ही पूर्व की तरह पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी जाएगी। सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले के सभी थानों से फोर्स यहां आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *