सुरक्षा गार्ड भर्ती 11 जुलाई से होगी शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जनपद के समस्त विकासखंडों में आगामी 11 जुलाई से 19 जुलाई तक सुरक्षा गार्ड की भर्ती आयोजित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि एसएससीआई सिक्योरिटी (एसआई इंडिया लिमिटेड) के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय पौड़ी सुरक्षा जवानों की भर्ती रोजगार मेलों का आयोजन विकासखंड स्तर पर सुबह 10:00 बजे से शुरू करेगा।
उन्होंने कहा कि विकासखंड व पंचायत क्षेत्रों के इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी न्यनतम योग्यता 10वीं पास व आयु सीमा 21 से 37 वर्ष हो वह भर्ती में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *