स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कडे सुरक्षा प्रबंध

Spread the love

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत होटल, ढाबा, बैरियर्स, बस अड्डे, टेक्सी स्टेन्ड व सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघंन चौकिंग अभियान चलाकर सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। जिसको देखते हुए जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अभियान चलाकर सघन चौकिंग की। पुलिस ने होटल संचालकों को हिदायत दी गयी कि उनके होटल मे ठहरने के लिये आने वाले लोगों का पहचान पत्र अवश्य मिला करें। साथ ही ठहरने का कारण स्पष्ट कर अपने तथा रजिस्टर में अंकित करना भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा संदिग्धता की अवस्था में अपने नजदीकी थाने में इसके सूचना आवश्यक रूप से दें। जिसके की जनपद में आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *