बहन को प्रेमी संग देख भाई का चढ़ा पारा .. प्रेमी ने ईंट से अपना सिर फोड़ा

Spread the love

रुड़की()। मंगलौर में हाईवे पर स्थित एक बैंक के पास एक युवती अपने प्रेमी के साथ खड़ी हुई थी। दोनों आपस में बाते कर रहे थे। इसी बीच युवती के परिचित ने उसे देख लिया। परिचित ने यह बात उसके भाई को बता दी। पहले तो युवती के भाई को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। जब परिचित ने बड़े दावे से अपनी बात सच होने की कही तो भाई मौके पर पहुंच गया। उसने कुछ दूरी से बहन को एक युवक से बात करते देख लिया। देखते ही उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। युवती के भाई को देखकर प्रेमी वहां से भागने लगा। इसी बीच प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बहन ने प्रेमी को पिटता देख अपने भाई से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में आकर प्रेमी ने ईंट उठाकर अपने सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस झगड़ा कर रहे दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अरुण निवासी ग्राम कमलपुर थाना बहादराबाद और आकाश निवासी मंगलौर क्षेत्र बताया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अरुण और आकाश का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *