हार देख कांग्रेस का अपना ईवीएम राग अलापना शुरूरू त्रिवेंद्र रावत

Spread the love

 

काशीपुर। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कांग्रेस ने फिर से अपना ईवीएम राग अलापना शुरू कर दिया है। ईवीएम के साथ ही बैलेट पेपर पर भी सवाल उठाकर कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। 10 मार्च को भाजपा पूर्व बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड में सरकार रिपीट नहीं होने का मिथक है, लेकिन जनता इस बार इस मिथक को तोड़ेगी। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत शनिवार को मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन सत्यभूषण सिंघला के आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रावत ने कहा भाजपा सरकार जीरो टलरेंस वाली सरकार है। विकास के दम पर भाजपा चुनावी मैदान में उतरी थी और जनता ने इन्हीं योजनाओं पर अपना भरोसा जताया है। निश्चित ही भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के नेता लगातार ईवीएम पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन ईवीएम पूरी तरह से भरोसेमंद है। ईवीएम में किसी भी तरह की टेड़छाड़ होना असंभव सा है। इस मौके पर सत्यभूषण सिंघला, सुशील सिंघला, गजराज बिष्ट, राजेश कुमार, विनोद बंसल, देवेंद्र रावत, रमेश मित्तल, हरीश सक्सेना, विकास गुप्ता, वीरेंद्र बिष्ट, राजविंदर गुप्ता, संजय बंसल, विशाल गोयल, वीरेंद्र सिंघल, बिट्टू चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *