सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव को पुलिस प्रशासन से मांगा सहयोग

Spread the love

चम्पावत। गुमदेश क्षेत्र के खालगढा में होने वाले सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव के आयोजन को लेकर शिष्टमंडल डीएम और एसपी से मिला। उन्होंने महोत्सव में मेले की व्यवस्थाओं के लिए ज्ञापन सौंपा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर कहा कि गुमदेश के खालगढा में 20 अक्तूबर से तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का आयोजन होना है। जिसमें उनको सांस्तिक दल, पुलिस व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि के बारे में बताया। इसके बाद शिष्टमंडल जिला सूचना अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिला। ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन की उपाध्यक्ष और समिति की उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया कि इस बार महोत्सव को आकर्षक रुप दिया जाएगा। जिसके लिए जिले के सभी अधिकारियों से सहयोग मांगा जा रहा है। इस मौके पर चाद सिंह बोहरा, मदन कलौनी, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *