चम्पावत में आठ मतदान अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा

Spread the love

चम्पावत। निर्वाचन प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर सीडीओ ने जिले के आठ मतदान अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनयम की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को चम्पावत में निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसमें जीजीआईसी बनबसा की प्रवक्ता मीनाक्षी विश्वकर्मा, आरती शर्मा, जीजीआईसी टनकपुर की प्रवक्ता शिवांगी भट्ट, जूहा कठौल के सहायक अध्यापक गंगाधर आर्य, नरेंद्र पाल सिंह सहायक अध्यापक बड़ैत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मदन मोहन, रविंद्र सिंह और कार्यालय जिला पंचायतीराज अधिकारी को मतदान व सहायक मतदान अधिकारी के तौर पर बैठक में भाग लेना था। लेकिन ये कार्मिक बैठक में नहीं पहुंचे थे। इसी को देखते हुए इनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *