भोजन पाक प्रतियोगिता में सीमा देवी रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: शिक्षा विभाग के पीएम पोषण प्रकोष्ठ पौड़ी द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) जनपद स्तरीय भोजनमाता पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी में किया गया। इस दौरान जिले के 12 ब्लाकों के स्कूलों से आई भोजनमाताओं ने स्थानीय उत्पाद बनाए।
प्रतियोगिता में द्वारीखाल ब्लाक की राप्रावि तोली की भोजनमाता सीमा देवी ने पहला, राप्रावि ल्वाली की बसंती देवी ने दूसरा व एकेश्वर ब्लाक की राप्रावि मासौ की कौशल्या देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली भोजनमाता राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस दौरान भोजनमाताओं को स्कूल में गुणवत्ता परक भोजन बनाने के साथ ही साफ सफाई आदि रखने की विस्तार से जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सावेद आलम ने बताया कि स्कूलो में भोजनमाता को भोजन बनाते समय किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए कि जानकारी दी गई है। बच्चों के पोषण स्तर को बढ़ाने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बनाने को लेकर भी जानकारी दी गई है। इस दौरान निर्णायक जिला अभिहित अधिकारी एएस रावत ने भी भोजनमाताओं को कई जानकारियां दी। विजेता भोजनमाताओं को मुख्यशिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निर्णायक सीमा चौहान, कार्तिक कुमार, प्रियांशु, रविंद्र रावत, नवीन डोभाल, हिमांशु, प्रमोद सिंह रावत, विमल नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *