सीमा पर पांच नेपाली कोरोना संक्रमित मिले

Spread the love

चम्पावत। बनबसा में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्वास्थ्य विभाग नेपालियों की गहनता से जांच कर रहा है। शनिवार को जांच के दौरान पांच नेपाली नागरिकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मिलने के बाद उन्हें वापस नेपाल भेज दिया गया है। सीमा पर तैनात डॉ. दानिश ने बताया कि सभी नागरिकों की जांच की जा रही है। अब तक करीब 40 नेपाली नागरिक संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें संक्रमण की पुष्टि होने के बाद वापस भेजा जा रहा है। कहा कि एंटीजन और पीसीआर दोनों तरह की जांच सीमा पर की जा रही है। हर रोज करीब दो सौ से अधिक नेपाली भारत में प्रवेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *