अवैध पत्थर ले जा रहे दो टिप्पर सीज किए

Spread the love

 

चम्पावत। प्रशासन की टीम ने चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से पत्थर ढोने पर दो टिप्परों को सीज किया गया। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार रात एसडीएम रिंकू बिष्ट और तहसीलदार ज्योति धपवाल के नेतृत्व में छापामार अभियान चलाया गया। एसडीएम ने बताया कि चल्थी क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे दो टिप्परों को सीज किया। टीम में राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक अनुज उप्रेती, नीरज कुमार, भुवन भट्ट, राजेन्द्र रंसवाल, प्रहलाद मेहता, प्रकाश सिंह कुंवर, कमल कुमार, रोशन लाल आदि शामिल थे। एसडीएम ने बताया कि भविष्य में भी छापामार अभियान चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *