एलटी पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने दिया धरना, आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सहायक अध्यापक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द ही नियुक्ति दिए जाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम व एडी माध्यमिक को ज्ञापन भी दिया।
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देते हुए एलटी पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे पिछले 1 साल से नियुक्ति की मांग कर रहे है लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं मिलने से अथ्यर्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नियुक्ति नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन के साथ ही आमरण अनशन किया जाएगा। धरना देने वालो में अनुज नेगी, दीपक शर्मा, विकास, नमिता, सृष्टी, दीपक द्विवेदी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *