जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के तीन छात्र-छात्राओं का चयन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डा. हीरा सिंह डुंगरियाल ने बताया कि महाविद्यालय से चार सौ मीटर दौड़ के लिए आसिफ अली, आठ सौ मीटर दौड़ के लिए शीतल का चयन हुआ है। प्रतिभागी 26 दिसंबर को कलिंगा विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, छात्र संतोषी का चयन योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। योग प्रतियोगिता बुधवार को आईआईटी भुवनेश्वर में हुई, जिसमें संतोषी ने योग के कठिन आसानों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य डा. डीएस नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता से महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है। कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। डा. संदीप किमोठी ने बताया कि इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक विभाग से डा. जुनीश कुमार, डा. प्रीती रानी, डा. सुमन सिंह राणा, डा. दया किशोर जोशी, बसंती, आशा देवी, वीसी शाह, डा. अभिषेक गोयल, डा. राखी डिमरी, डा. प्रवीन जोशी, डा. सुषमा थलेडी भट्ट, डा. भागवत रावत, डा. संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।